अलमनगर (वार्ड-16): क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए RCM Organization द्वारा 5, 6 और 7 तारीख को विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत अलमनगर वार्ड-16 स्थित RCM PUC सेवा केंद्र में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की एनीमिया जांच, ब्लड टेस्ट और बॉडी स्कैन किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुलशन मजोक (सूरतगढ़, राजस्थान) मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम का संचालन कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह,प्रभाष जी,राजेश मास्टर साहब अन्य सहयोगी ने किया।

 इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और अभियान का लाभ उठाया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य लोगों को समय पर जांच और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है!